"निज भाषा उन्नति लहै" - हिंदी शुद्धि संकल्प २०२४
भारतेंदु हरिश्चन्द्र के जन्मदिवस ९ सितम्बर २०२४ के उपलक्ष्य में
भारतेंदु हरिश्चन्द्र के जन्मदिवस ९ सितम्बर २०२४ के उपलक्ष्य में रीथिंक इंडिया
भारतेंदु हरिश्चन्द्र हिंदी शुद्धि संकल्प २०२४ के लिए विविध शैक्षणिक संस्थानों को आमंत्रित करता है।
यह संकल्प हिंदी दिवस २०२४ को संस्थान की हिंदी शुद्धि समिति द्वारा लिया जा सकता है जिसके अनुरूप संस्थान में हिंदी शुद्धि का एक व्यापक अभियान आहूत किया जाएगा।
हिंदी शुद्धि समिति संस्थान में उपरोक्त विडम्बना के ३ स्तरों के अनुरूप हिंदी की अशुद्धता का एक प्राथमिक मूल्यांकन करेगी और उसके निवारणार्थ अपनी समझ और स्थिति के अनुसार कुछ प्रयोग अग्रेसरित करेगी जिसे हिंदी दिवस से लेकर भारतेंदु हरिश्चन्द्र के स्मृति दिवस ६ जनवरी २०२५ तक अपनाया जाएगा।
यह प्राथमिक मूल्यांकन और प्रयोग संस्थान के प्रबंधन और आचार्य वर्ग के बीच ही किया जाएगा।
प्रबंधन और आचार्य वर्ग एक फार्म के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत स्थिति और टीका साझा कर सकते हैं।
इस मूल्यांकन की रपट editor@rethinkindia.in को सम्प्रेषित कर दी जाएगी और प्रयोग की सफलता की एक प्रस्तुति ६ जनवरी को की जाएगी।
प्रस्तुति के आधार पर संस्थानों को भारतेंदु हरिश्चन्द्र हिंदी शुद्धि प्रशस्ति से सम्मानित किया जाएगा।
किसी भी प्रश्न के लिए डाक्टर सुरभि से ९९१००५०५९७ पर सम्पर्क साधा जा सकता है।


